वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत
बेहट (सहारनपुर)। गांव माल्हाहेड़ी निवासी सागर पुत्र राजकुमार रविवार की दोपहर करीब 2 बजे बेहट की ओर से बाइक द्वारा घर जा रहा था। कोतवाली क्षेत्र के गांव दाउदपुरा के निकट किसी वाहन ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसे की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे।