फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की मजबूती के लिए चलेगा सदस्यता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। सम्राट पृथ्वीराज चौहान युवा महासभा की बैठक में संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

रविवार को फतेहपुर कलां स्थित धर्म सिंह जगदीश सिंह महाविद्यालय में आहूत महासभा की बैठक में अध्यक्ष हिमांशु चौहान ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए जल्द ही सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत युवाओं को बड़ी तादाद में संगठन से जोड़ने का काम होगा। उन्होंने कहा कि जब तक युवा वर्ग संगठित होकर एक मंच पर नहीं आएगा, तब तक समाज को पतन की ओर लेकर जा रही बुराईयां खत्म नहीं होगी। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि सदस्यता अभियान के बाद नशाखोरी, जुआखोरी, कन्या भ्रूण हत्या, मृत्युभोज, अशिक्षा आदि बुराईयों के प्रति समाज को जागरूक करने का अभियान छेड़ा जाएगा, जिसके लिए युवाओं को कई ग्रुप में बांटा जाएगा और गांव दर गांव लोगों को जागरूक करने का काम किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता मोतीराम चौहान और संचालन अनुज चौहान ने किया। बैठक में प्रेम प्रधान, शुभम चौहान बुंदेला, अंकित चौहान, मुकुल चौहान, अमित चौहान, दीपक चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें