सहारनपुर। उप्र माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक संघ की बैठक गंगोह रोड स्थित अस्थायी शिक्षक संघ कार्यालय पर हुई। इसमें संघ के प्रदेश महासचिव लोकेश पंवार और प्रदेश कार्यकारिणी अरविंद कुमार ने बताया कि संघ जुलाई माह में पूरे जिले में ब्लॉक स्तर एवं नगर स्तर पर गठित समितियों के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाएगा। इसके लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी गठित कर दी गई है, जिसमें रामपुर मनिहारान में मेहर सिंह, नकुड़ में सुखपाल सिंह, बेहट में घनश्याम सिंह राणा, देवबंद में संदीप सिंह, नगर क्षेत्र में गौतम सैनी को प्रभारी बनाया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष राजबीर सिंह, उपाध्यक्ष विपिन कुमार, मंत्री ब्रिजेश शर्मा, सुशील चौहान, सहेंद्र सिंह, शक्ति सिंह, गौतम सैनी, बिजेंद्र कुमार, रणवीर सिंह, संदीप कुमार, सतीश शर्मा, आशीष शर्मा, सुरेंद्र सिंह आर्य, निर्दोष, पंजाब सिंह, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।