ईद पर ट्यूबलाइट के सभी शो हाउसफुल
सहारनपुर। ईद पर्व पर सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट के सभी शो हाउस फुल रहे। सुल्तान सलमान खान की ट्यूबलाइट ने एक बार फिर जमकर धूम मचाई।
फिल्म के निर्देशक कबीर खान है। कबीर खान पहले भी सुपर हिट बजरंगी भाईजान और एक था टाइगर जैसी फिल्में बना चुके हैं। यह फिल्म भारत और चीन के बीच जंग पर आधारित है। फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। खास बात यह हैं कि इस फिल्म में सिर्फ तीन गाने हैं। फिल्म में एक्टर सोहेल खान, ओम पुरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए। सहारनपुर में यह फिल्म तीन थियेटर में लगायी गई। सभी के सारे शो फुल रहे। एसआर सिनेमा के मैनेजर रितिक त्यागी ने बताया कि पिछली ईद के मुकाबले इस ईद पर एडवांस बुकिंग तो नहीं हैँ, लेकिन सभी शो हाउस फुल रहे।