फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खनिज के अवैध परिवहन कर रहे 13 वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर, बेहट। खनिज के अवैध एवं ओवरलोड परिवहन को लेकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम दीपक कुमार ने यमुना नदी के रास्ते हरियाणा से यूपी में खनिज का अवैध परिवहन किये जाने के दौरान आठ वाहनों को पकड़ा है, जबकि पांच वाहन बेहट कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पकड़े गए। सभी 13 वाहनों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह एसडीएम को सूचना मिली कि बिना ट्रांजिट शुल्क और अन्य प्रपत्रों के अवैध रूप से यमुना नदी के रास्ते हरियाणा से खनिज का अवैध परिवहन यूपी में किया जा रहा है। एसडीएम बेहट पुलिस को साथ लेकर तटवर्ती गांव धौलरा पहुंचे और यमुना नदी के रास्ते आ सभी वाहनों को रुकवा लिया। एसडीएम ने बताया कि आठ डंपर पकड़े गए, जिनमें हरियाणा से अवैध रूप से खनिज लाया जा रहा था।
ये वाहन पंचकुआं वाया चिलकाना होते हुए निकाले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सभी वाहनों को सीज कर दिया गया है, जिन्हें बेहट पुलिस को सौंप दिया गया। खनन अधिकारी और आरटीओ मौके पर बुलाए गए हैं। कार्रवाई के लिए सभी संबंधित विभागों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा बुधवार की रात कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एसडीएम न्यायिक अंकुर वर्मा और खनन विभाग की टीम ने तीन ओवरलोड और दो बिना रॉयल्टी खनिज लेकर जा रहे वाहनों को पकड़ा है। इन वाहनों को भी पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें