फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बंदी सहित कोरोना के 13 नए पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में संक्रमण कम होने के बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जिला जेल के दो बंदी सहित 13 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 14 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी। अब सक्रिय केस 77 हो गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि कोरोना पर काबू पाने के लिए के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि बढ़ती चेन को रोका जा सके। ज्यादा से ज्यादा जांचें कराई जा रही है। मेडिकल कॉलेज से एक दिन पहले भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट शुक्रवार को आई। इनमें 13 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई हैं। संक्रमितों में जिला जेल के दो बंदी , एक नौ साल का बच्चा शामिल है। इनके अलावा महानगर की अलग-अलग कालोनियों, नकुड़ और गंगोह क्षेत्र में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट करते हुए दवाइयां उपलब्ध करा दी गई हैं। साथ ही उनकी निगरानी की जा रही। इनके संपर्क में आने लोगों की तलाश कर सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें