बेहट (सहारनपुर)। रविवार को हुए सहारनपुर-विकासनगर जिला ड्राइवर कंडक्टर बस यूनियन के प्रधान पद के चुनाव में सैय्यद मुकर्रम ने दूसरी बार जीत हासिल की। सैय्यद मुकर्रम ने अपने प्रतिद्वंद्वी राशिद खान को 19 वोटों से हराया। चुनाव अधिकारी हाजी आफताब पीरजादा, बबलू पीरजादा एवं चांद मियां की देखरेख में सुबह छह बजे मतदान शुरू हुआ, जो दोपहर तीन बजे तक चला। टोटल 382 वोटरों में से 340 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान के बाद मतगणना शुरू की गई, जिसमें सैय्यद मुकर्रम हुसैन को 165 वोट, राशिद खान को 146 तथा राशिद पीरजादा को 39 वोट प्राप्त हुए। चुनाव परिणाम में चुनाव अधिकारियों ने सैय्यद मुकर्रम को 19 वोट से विजेता घोषित किया। उनके जीतने का ऐलान होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस मौके पर सलमान कुरैशी, विनोद सैनी, जावेद शेख, रामपाल सैनी, अकलीम शेख, नदीम अहमद, नौशाद खान, शब्बू पीरजादा, अमजद पीरजी, मुदस्सिर, सैय्यद यासिर हुसैन, इस्तखार खान, मुनताज शेख, तालिब, वसीम, वसील, मांगा, समीर पीरजादा, जुनैद गंगा, नईम काला, आबिद, उमरदीन आदि मौजूद रहे।