सहारनपुर। गोविंदनगर स्थित वैष्णवी नृत्यालय में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा शौर्य गाथा और मिशन 2019 कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की संयोजक रंजना नेब के निर्देशन में कार्यक्रम का आरंभ भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजू कालरा, शीतल बिश्नोई ,राजू पंडित, जसबीर मोगा, अरुण गुप्ता और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक ज्योत्सना ने मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके पश्चात शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शौर्य गाथा है नमन उनको पर प्रिंसी व मान्या ने प्रभावशाली नृत्य प्रस्तुति दी। मिशन 2019 के विजयी भव कार्यक्रम में आस्था, प्राची, प्रेक्षा, ईशान्वी ,तेजस्वी ने मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति दी। कथक नृत्य से नव्या, तरुणा, आराध्या, दिव्यांशी ,वैष्णवी ,पावनी ,नंदिनी ने भावपूर्ण प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में रंजू नरूला, प्रिंसी पराजेश, राहुल, आशु , सन्नी, विशाल गर्ग आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रंजना नेब ने किया।