सहारनपुर। सेंट्रल रीजनल वर्कशाप कर्मचारी संघ की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई।
कार्यशाला में आयोजित बैठक में शाखा अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने कहा कि डिपो में रजिस्टर होना चाहिए जिसमें कर्मचारियों के नाम एवं आने का समय अंकित किया जाए। उन्होंने कहा कि संघ के पदाधिकारियों का उत्पीड़न बंद किया जाए। कर्मचारियों के अनुशासनिक प्रकरणों में भेदभाव का व्यवहार समाप्त किया जाए, डग्गामार वाहनों को बंद कराया जाए तथा अन्य समस्याओं का समाधान कराया जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि 2019 की सदस्यता सूची तैयार कर शाखाओं में चुनाव कराए जाएं। उसके बाद क्षेत्रवार चुनाव कराए जाएं। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, ब्रह्मसिंह, विजयपाल, नरेंद्र कुमार, कुलदीप, मनोज त्यागी, अनिल कुमार, अनुज कुमार, नेत्रपाल, विजय कुमार, जय कुमार, धनकेश पुंडीर, प्रदीप, सुभाष, जय प्रकाश, कशमीर सिंह, लखपत सिंह, रणवीर सिंह, आलोक कुमार, मो. आसिफ, ओमदत्त, सुरेश कुमार मौजूद रहे।