फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलासी लाइन में बाल विवाह रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खलासी लाइन क्षेत्र में बाल विवाह रुकवाया
विज्ञापन

सहारनपुर। खलासी लाइन क्षेत्र में नाबालिगों की शादी कराई जाने की सूचना पर चाइल्ड लाइन संस्था के पदाधिकारी पहुंचे और उन्होंने बाल विवाह को रुकवाया।
मंगलवार को बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार एवं चाइल्ड लाइन संस्था के पदाधिकारी को खलासी लाइन में नाबालिग के विवाह होने की सूचना मिली। इस पर चाइल्ड लाइन, जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला हेल्प लाइन, पुलिस की टीम कर गठन किया। टीम मौके पर पहुंची। चाइल्ड लाइन संस्था के निदेशक मंसूर हुसैन ने बताया कि खलासी लाइन स्थित झुग्गी-झोपड़ी में 14 वर्षीय किशोरी का विवाह कराया जा रहा था। टीम में शामिल अधिकारियों ने लोगों को समझाकर विवाह को रुकवाया। इस मौके पर बाल संरक्षण इकाई के विजय आनंद, महिला हेल्पलाइन की पिंकी, चाइल्ड लाइन संस्था के निदेशक मंसूर हुसैन और अरशद परवेज तथा पुलिस चौकी प्रभारी लोकेंद्र राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें