फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के खिलाफ स्कूली बच्चों ने रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के खिलाफ स्कूली बच्चों ने रैली निकाली
विज्ञापन

सहारनपुर। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बुड्ढाखेड़ा गुर्जर के बच्चों ने शनिवार को शराब के खिलाफ जन जागरूकता रैली निकाली। रैली का आयोजन विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार चौधरी के द्वारा किया गया। रैली के दौरान बच्चे हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे, जिसमें नशाखोरी त्यागने की अपील ग्रामीणों से की गई। रैली गांव की प्रत्येक गली से होकर गुजरी, जिसमें शामिल बच्चों ने लोगों से हर तरह का नशा त्यागने की अपील की। रैली को सफल बनाने में विनीता राठौर, सीमा गोयल, विपुल कुमार, नीरज चौहान, रीना राणा, रविंद्र कुमार, मोनिका, निर्मल, नीता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें