फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश टिकैत पर हमले के प्रयास से भाकियू में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
राकेश टिकैत पर हमले के प्रयास से भाकियू में रोष
विज्ञापन

सहारनपुर। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर मुजफ्फरनगर में हमले के प्रयास को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। उन्होंने मामले की गंभीरता से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने उनकी गाड़ी को रोककर हमले का प्रयास किया। लेकिन भाकियू नेता के गनर के हथियार लेकर नीचे उतरने पर वे बाइक छोड़कर भाग गए। इसकी सूचना मिलने पर आक्रोशित हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने संधावली बाईपास पर जाम लगा दिया। भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह और महानगर अध्यक्ष चौधरी मुकेश तोमर ने राष्ट्रीय प्रवक्ता पर हमले का प्रयास बडी साजिश है। भाकियू कार्यकर्ता इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें