ट्रेन से कटकर ग्रामीण की मौत
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गांव मनानी के पास सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा होने की सूचना ट्रेन चालक ने रामपुर मनिहारान स्टेशन पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शनाख्त कराई। मृतक की पहचान गांव मनानी निवासी 45 वर्षीय ललित पुत्र तिलकराम के रूप के हुई। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर परिजनों के अनुरोध पर बिना कार्रवाई के उन्हें सौंप दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक का एक बेटा है। वह बाहर रहता है। मृतक की पत्नी आठ वर्ष पूर्व उसे छोड़ कर चली गई थी। उसके बाद से वह मानसिक रूप से ग्रस्त था। हो सकता है कि उसने आत्म हत्या की हो। ब्यूरो