बिहारीगढ़। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जहानपुर निवासी एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बीच में स्थित कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। 100 डायल पर सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद शव को बाहर निकलवा कर उसका पंचनामा भर पोस्ट मार्टम के लिये भिजवा दिया। सूचना के बाद क्षेत्राधिकारी बेहट भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। घटना सोमवार सुबह की है। गांव जहानपुर निवासी राजेंद्र की 15 वर्षीय पुत्री नेहा ने अचानक कुएं में कूद गई। 100 नंबर पर सूचना दी। इसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची काफी देर की मशक्कत के बाद पुलिस ने किशोरी के शव को कुएं से निकलवाया। क्षेत्राधिकारी बेहट बीपी सिंह ने बताया कि किशोरी ने कुएं में स्वयं ही कूदकर जान दी है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है। परिवार के लोगों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।