फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारी से लौट रहे युवक का शव रजबहे में पड़ा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तेदारी से लौट रहे युवक का शव रजबहे में पड़ा मिला
विज्ञापन

साढौली कदीम (सहारनपुर)। कोतवाली बेहट के गांव कोठडा निवासी 26 वर्षीय संजय पुत्र नाथीराम मंगलवार को गांव नानौली में अपने रिश्तेदार फूलसिंह के यहां आया था। शाम 6 बजे वह अपने गांव के लिए वापस चला लेकिन घर नहीं पहुंचा। इसी बीच रात आठ बजे कुत्तों के भोंकने की आवाज सुन कर टांडा रजबहे के पास इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने एक बाइक सवार को गिरे देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से उक्त शव को बाहर निकाला और शव की जेब से निकले मोबाइल की सहायता से परिजनों को सूचना दी। माना जा रहा है कि युवक अनियंत्रित हो कर रजबहे में गिर गया होगा जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा किसी भी प्रकार की कार्रवाई न किये जाने के संबंध में लिखकर देने के बाद शव उनको सौंप दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें