11 को सहारनपुर आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
सहारनपुर। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे (709) बी का शिलान्यास 11 सितंबर को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सहारनपुर में करेंगे।
सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने बताया कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से इस हाईवे का निर्माण कराने का अनुरोध किया गया था। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सम्मुख भी इस प्रस्ताव को प्रमुखता से रखा गया था, जिस पर प्रदेश सरकार ने हाईवे निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया था। बृहस्पतिवार को उनकी फोन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से वार्ता हुई। केंद्रीय मंत्री 11 सितंबर को सहारनपुर में हाइवे का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह शामली के लिए रवाना हो जाएंगे। इस हाईवे के बनने से सहारनपुर से दिल्ली का सफर तीन घंटे में पूरा हो जाएगा।