ग्रामीण ने विद्युत टीम को भगाया
नागल। क्षेत्र के गांव खजूरवाला में सोमवार को बड़े बकाएदारों के यहां चेकिंग करने के लिए विद्युत निगम की टीम पहुंची। एक ग्रामीण ने टीम के साथ बदसलूकी कर उसे भगा दिया। अवर अभियंता ऋषिराम शर्मा ने बताया कि शाम करीब चार बजे वह खजूरवाला में अपनी टीम के साथ गए थे। वहां पर गांव के ही एक व्यक्ति ने टीम से अभद्रता की और मारपीट का प्रयास किया। थाना प्रभारी अमरदीप लाल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।