हर माह की 25 तारीख
को लगेगी नारी अदालत
बेहट। बलॉक साढ़ौली कदीम में महिला एवं बाल विकास द्वारा संचालित महिला समाख्या द्वारा मुद्दा आधारित बैठक का आयोजन किया। इसमें जिला संदर्भदाता सुषमा ने ग्रामीण महिलाओं को बताया कि महीने की प्रत्येक 25 तारीख को ब्लॉक पर नारी अदालत लगाई जाएगी। इसमें घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, दहेज प्रथा, मारपीट, महिला उत्पीड़न से संबंधित मुद्दों को रखा जाएगा। बाद में इन समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। बैठक में एडीओ एवं पंचायत अधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में समाख्या कार्यकर्ता सोनिया, शशि प्रिया, पूनम एवं ग्रामीण महिलाएं कौशल, सविता, सीना, मिथलेश प्रीति आदि मौजूद रहीं।