सहारनपुर। एक महिला को दो वर्ष बाद भी प्रधानमंत्री योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। पीड़िता ने मुख्य विकास अधिकारी से मामले की शिकायत की। मोहल्ला इब्राहिमाबाद निवासी रिहाना बेगम पत्नी असलम ने बताया कि उसने दो वर्ष प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसका दो बार सर्वे हो चुका है, लेकिन उसे योजना का लाभ नहीं मिला है। वह अधिकारियों के चक्कर काटकर थक चुकी है। मुख्य विकास अधिकारी से योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की।