दिल का दौरा पड़ने से
पालिकाकर्मी की मौत
गंगोह। नगरपालिका कर्मचारी साजिद हुसैन की शुक्रवार शाम दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पूर्व पालिका चेयरमैन नोमान मसूद और पालिका अधिकारी एवं कर्मचारियों के अलावा नगर के अनेक लोगों ने शोक जाहिर किया। शनिवार दोपहर गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।