फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक रैली निकालकर योग के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक रैली निकालकर योग के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भारत स्वाभिमान न्यास पंतजलि योगपीठ समिति ने बाइक रैली निकालकर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया।
जन जागरण बाइक रैली का शुभारंभ हकीकत नगर स्थित आर्य समाज मंदिर से किया गया। रैली कोर्ट रोड, दीवानी कचहरी तिराहा, घंटाघर, अंबाला रोड, शारदा नगर ओवरब्रिज, खलासी लाइन, शारदा नगर, पुराना शुगर मिल, लेबर कॉलोनी, श्रमिक आयुक्त सेंटर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम होगा। इस दौरान प्रचार सामग्री भी बांटी गई। जिलाध्यक्ष ब्रजमोहन आय, योगाचार्य संदीप आनंद, ऋषिपाल आर्य, सुनील शास्त्री, यज्ञ दत्त आर्य, प्रशांत रोहिला, पीयूष, आदित्य, संजय गोयल, मनोरमा, संजय गोयल, यशपाल, शिवम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें