सहारनपुर। मुख्य डाकघर पर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की हड़ताल 16 वें दिन भी जारी रही।
मंडलीय सचिव बिजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि जब तक सरकार कमलेश चंद्रा कमेटी की रिपोर्ट लागू नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। सातवां वेतनमान, जो जनवरी 2016 में मिलना चाहिए था, आज तक नहीं मिला है। 2017 में सात दिवसीय हड़ताल की गई थी। सरकार ने झूठा आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करा दी थी। सरकार की मनमानी के कारण ही ग्रामीण डाक सेवकों को दोबारा आंदोलन करना पड़ रहा है। राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, कुशलपाल, सुरेशपाल सिंह, नाथीराम, प्रीतम कुमार, पंकज शर्मा, धर्मवीर शर्मा, ब्रहमदत्त धीमान, अश्वनी सिंह, ऊषा देवी, राजेश कुमार, बिजेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, रजनीश कुमार, रामकुमार, राकेश कुमार मौजूद रहे।