नागल (सहारनपुर)। नागल-गागलहेड़ी रोड पर सिड़की गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर लगने से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे शामिल हैं। घायलों को राहगीरों की सूचना पर 100 नंबर डायल पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। हादसा सोमवार की देर शाम हुआ। थाना गागलहेड़ी के गांव कुरलकी निवासी रणधीर (27) अपनी पत्नी व बच्चों के साथ बाइक पर नगाल की तरफ जा रहा था। गांव सिड़की के निकट सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रणधीर, उसका बेटा प्रिंस (7) व आयूष (3) घायल हो गए।