विधायक ने किया स्मार्ट क्लास का शुभारंभ
बेहट। कस्बे की सैस एकेडमी में रविवार को स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। विधायक नरेश सैनी ने फीता काटकर स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बेसिक के साथ तकनीकी शिक्षा भी बहुत जरूरी है। मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष जमील अहमद ने कहा कि आधुनिक शिक्षा के इस दौर में अभिभावकों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। वे अपने बच्चों को हर हाल बेसिक और माडर्न तकनीकी शिक्षा हासिल कराए। उन्होंने बेटियों की शिक्षा पर भी जोर दिया। एडमिनिस्ट्रेटर मोहम्मद शारिक ने बताया कि स्मार्ट क्लास की एलईडी और साउंड सिस्टम आनलाइन मंगाया गया है। छात्रों को अब ऑडियो विजुअल तरीके से शिक्षा प्रदान की जाएगी। बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है। कार्यक्रम में मोहम्मद दानिश, अखलाक शेख, एडवोकेट मुकेश गौतम, जमील, मोहित पुंडीर, कय्यूम अली, सईदु रहमान, भूपेंद्र, माजिद हसन, वासिफ, मनोज जैन, फरहा, दीबा, रोमा आदि रहे।