तैराकी और बास्केटबाल का ट्रायल कल
सहारनपुर। राज्य स्तरीय सब जूनियर और जूनियर बालक एवं बालिका तैराकी प्रतियोगिता 19 से 21 मई तक वाराणसी में होगी, जबकि जूनियर बालक और बालिका तैराकी प्रतियोगिता 26 से 28 मई तक बरेली में आयोजित की जाएगी। इन प्रतियोगिताओं के लिए मंडलीय टीम का गठन किया जाना है, जिसके लिए चयन ट्रायल कल यानी सात मई को ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल अंबाला रोड में होगा। जिला स्तरीय ट्रायल सुबह नौ बजे और मंडलीय ट्रायल सुबह 10 बजे से होगा। खिलाड़ियों केे जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड लेकर पहुंचना होगा। उधर, जिला स्तरीय बास्केटबाल टीम का गठन किया जाना है, जिसका चयन ट्रायल सात मई को जेवी जैन डिग्री कॉलेज में शाम चार बजे होगा। एक जनवरी 2005 के बाद जन्मे खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे। ब्यूरो