बेहोशी की हालत में पड़ा मिला युवक
रामपुर मनिहारान। इस्लामनगर चौकी के तहत आने वाले गांव सहजवी राजवाहे की पटरी पर देर रात एक 24 वर्षीय युवक बेहोशी की हालत में पड़ा था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने 100 नंबर डायल को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उठाकर रामपुर मनिहारान सीएचसी भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। इंस्पेक्टर देवेंद्र यादव ने बताया कि बेहोशी हालत में युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया दिया गया है। अभी युवक की पहचान नहीं हो सकी है। युवक के होश में आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो