फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा रुकवाने पर पुलिस की डिप्टी सीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सहारनपुर आगमन पर पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी नक्षत्रपाल पंवार ने उन्हें पत्र सौंप कर 30 मार्च को रामपुर मनिहारान में बालाजी जयंती के मौके पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा को पुलिस द्वारा जबरन रोके जाने की शिकायत की। पत्र में कहा कि रामपुर मनिहारान पुलिस द्वारा पहले बालाजी की शोभा यात्रा की अनुमति दी गई और एक दिन पूर्व रात के समय अनुमति को निरस्त कर दिया गया। आयोजन पर श्रद्धालुओं के करीब चार लाख रुपये खर्च हुए थे। प्रदेश में भाजपा की सरकार होते हुए भी अनुमति के बाद शोभायात्रा को नहीं निकलने दिया गया। उन्होंने जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें