सहारनपुर। विकास खंड बलियाखेड़ी ब्लॉक के सभागार में आयोजित बैठक में ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति का गठन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी के कार्य समान प्रकृति हैं। दोनों संवर्गों की समस्याएं, वेतन विसंगति के मामले समान है। इन समस्याओं के निराकरण के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। मांगो को लेकर 12 अप्रैल को हकीकतनगर स्थित धरनास्थल पर धरना देने की मांग की। समिति में संजीव चौधरी को अध्यक्ष, प्रवीण शर्मा को मंत्री, संजीव बालियान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुभाष बर्मन को कार्यकारी अध्यक्ष, ओमवीर सिंह व राजकुमार सिंह को संरक्षक बनाया गया। योगेंद्र कुमार, नेत्रपाल, सलीम अहमद, एके सिंह, विक्रांत त्यागी, योगेंद्र पुंडीर, प्रवीण शर्मा, संजीव चौधरी, उपेंद्र, गौरव शर्मा, जोहर सिंह आदि मौजूद रहे।