बेहट (सहारनपुर)। टेलीफोन एक्सचेंज के टावर पर आकाशीय बिजली गिरने से इंटरनेट व बेसिक फोन सेवाएं ठप हो गयी। जबकि इसके पास की मार्केट की दुकानों में लगे विद्युत उपकरण तक जल गये। सुबह करीब 10 बजे कस्बे के टेलीफोन एक्सचेंज टावर पर बिजली गिर जाने से केंद्र पर लगे संचार एवं विद्युत उपकरणों में आग लग गयी। जिससे कस्बे सहित क्षेत्र की इंटरनेट व बेसिक फोन सेवाएं ठप हो गयी।