स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता अपनाएं
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बेहट रोड स्थित श्री साईं धाम मंदिर परिसर में फोर्स एनजीओ और आईटीसी की ओर से कूड़े से खाद बनाने वाली मशीन लगाई गई। बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त गौरव वर्मा ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन पाने के लिए स्वच्छता को अपनाना जरूरी है। कार्यक्रम में डा. पीडी गर्ग ने कहा कि निर्मलता और स्वच्छता दोनों ही स्वास्थ्य तथा शांतिपूर्ण जीवन का अनिवार्य है। मंदिर परिसर में निशुल्क होम्योपैथिक और एलोपैथिक डिस्पेंसरी चल रही है। इसमें लोगों को दवाएं और परामर्श दिया जा रहा है। नगरायुक्त गौरव वर्मा ने कहा कि स्वच्छता मिशन में सभी का सहयोग जरूरी है। इस दौरान डा. गीताराम, मदन भारती, शुभेंद्र दास, रकम सिंह, अर्श चौधरी, गौरव, राधा गर्ग, जयमाला, हरीश गुलाटी, सुनील शर्मा मौजूद रहे।