सहारनपुर। श्री बालाजी धाम में होली पर्व के मौके पर संगीतमयी हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। श्रद्धालुओं ने फूलों के साथ जमकर होली खेली।
बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में संस्थापक अतुल जोशी महाराज के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्तों ने जनकल्याण, शांति, सद्भावना और सर्वमंगलकामना हेतु संगीतमयी ग्यारह हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके साथ ही आज ब्रज में होली रे रसिया, रंगीला फाल्गुन आया, होली का त्योहार लाया, मैं तो खेलूंगा होली बाबा के संग खेलूंगा भजन प्रस्तुत किए गए और पुष्प वर्षा की गई। अतुल जोशी महाराज ने कहा कि होली का पर्व योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण और हनुमान महाराज का पर्व माना जाता है। इस दिन की गई पूजा कई गुणा फल देती है। यह भाईचारा और प्रेम बढ़ाने का पर्व है। अजयू सूरी, धर्मपाल, राधेश्याम यादव, सुरेंद्र, बबलू, राम प्रताप शुक्ला, शुभम कौशिक, विपिन शर्मा, मोना, मंजु ग्रोवर, अंजु, रेणू, रेखा मित्तल आदि मौजूद रहे।