गंगोह (सहारनपुर)। शोभित विश्वविद्यालय के विधि विभाग के छात्र-छात्राओं को जिला कारागार का भ्रमण कराकर कारागार की दैनिक क्रिया कलाप को समझाया गया।
विभागाध्यक्ष कुलदीप कुमार, शिक्षक गौरव त्यागी एवं विपिन कुमार के साथ जिला कारागार पहुंचे विद्यार्थियों को डिप्टी जेलर हिमांशु रौतेला ने जेल के अंदर बंदियों के खान-पान, रहन सहन मेडिकल सुविधा को देखा एवं बंदियों के लिए विधिक सहायता के बारे में विस्तार से समझाया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार तृतीय द्वारा छात्र-छात्राओं को ट्रायल की प्रक्रिया को वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में ले जाकर समझाया। जेलर वीके मिश्रा, डिप्टी जेलर डीके दीक्षित, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी राजकुमार गुप्ता, जेल विजिटर अशोक कुमार गुप्ता, परीतोश शर्मा आदि ने भी विभिन्न जानकारियां प्रदान की।