बेहतर परिणाम के लिए सीनियर्स को दी शुभकामनाएं
साढौली कदीम (सहारनपुर)। आदर्श इंटर कॉलेज हरिपुर में शुक्रवार को जूनियर बच्चों ने अपने सीनियर्स साथियों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय से विदाई दी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलबीर सिंह कांबोज ने कहा कि बेहतर परिणाम निरंतर की गयी मेहनत से ही मिल सकता है। बच्चों को चाहिए कि वे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर अपने समाज और देश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर कक्षा 11 के बच्चों द्वारा कक्षा 12 के बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए टी पार्टी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय कार्यकारिणी के पदाधिकारी सहित बिजेंद्र सिंह, अरुण कुमार, रणिता देवी, रमिता, नेकीराम कांबोज आदि मौजूद रहे।