फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
विज्ञापन


नागल। बृहस्पतिवार को विकास खंड परिसर में भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने कहा कि देवबंद-रुड़की को जोड़ने वाली रेलवे लाइन पास हो गई है। पेपर मिल रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण भी जल्द होगा। सहारनपुर वाया शामली दिल्ली हाईवे का निर्माण भी जल्द शुरू होने जा रहा है और उनका प्रयास है कि सहारनपुर को एनसीआर से जोड़कर विकास की गति दी जा सके। मौजूद लोगों ने क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं को प्रमुखता से उठाया। वहीं मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवाई छिड़काव की मांग भी की तथा विद्युत निगम द्वारा शाम की बिजली कटौती बहाल करने की मांग की। सांसद ने कहा कि वे क्षेत्रवासियों की समस्याओं को अधिकारियों से मिलकर जल्दी ही निदान कराएंगे। इस अवसर पर सुधीर कुमार, ब्लाक प्रमुख मा. बिजेंद्र चौधरी, डा विकास पाल, राजकुमार, पपिन चौधरी, अरुण त्यागी, हरीश त्यागी, राजकुमार, मोनू शर्मा, कपिल डाबर, विनोद शर्मा, सतीश तायल, बिजेंद्र शर्मा, राकेश आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें