सहारनपुर। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में डा. भीमराव अंबेड़कर स्पोर्ट्स स्टेडियम गांधी पार्क में राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष व महिला टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 दिसंबर तक किया जाएगा, जिसमें लखनऊ, कानपुर, मेरठ, फैजाबाद, इलाहाबाद, वाराणसी, बिरेली, आजमगढ़, गोरखपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, मिर्जापुर, बस्ती, चित्रकूट, अलीगढ़ व गोंडा की टीमें प्रतिभाग करेंगी।