नानौता (सहारनपुर)। बजरंग दल की बैठक में कहा गया कि इस बार 6 दिसंबर को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा। वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि बजरंग दल भर्ती अभियान में वे अधिक से अधिक जुड़े। नगर के शिव मंदिर पर आयोजित बैठक में बजरंग दल के प्रखंड सुरक्षा प्रमुख गौरव राणा ने कहा कि इस बार 6 दिसंबर को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा। प्रखंड संयोजक सावन राणा ने कहा कि गेम ऑफ अयोध्या फिल्म का बजरंग दल पूर्ण रूप से विरोध करता है। आरोप लगाते हुए कहा कि फिल्म में हिंदुओं की आस्था से छेड़छाड़ हुई है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक के दौरान श्याम नाथ, अजय चौहान, नितिन रोहिला, मोंटी सैन, सागर, कर्मवीर, राहुल, तरुण राणा आदि रहे।