एनसीसी के 10 दिवसीय शिविर का शुभारंभ
सहारनपुर। 83वीं यूपी बटालियन एनसीसी का दस दिवसीय शिविर बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में बुधवार से शुरू हो गया। उद्घाटन कर्नल जेएस कंवर ने किया। उन्होंने शिविर का उद्देश्य कैडेट्स को उच्च कोटि का बनाना बताया। शिविर में मेरठ, मवाना और सहारनपुर के अनेक कॉलेजों के 360 कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन अवसर पर एडम आफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल एके नारायणन, मेजर सुधीर कुमार, लेफ्टिनेंट राजेश कुमार, मनीष कुमार, प्रथम अधिकारी ब्रिजेश पुंडीर, सुबेदार मेजर कुलदीप सिंह, विनोद थापा, दिनेश चंद्रा, अमृतप्रसाद थापा, गुरुदीप सिंह, सतविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।