फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रणनीति तैयार करने में जुटी भाजपा----

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम के चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी घोषित करने के बाद चुनावी रणनीति तैयार करने में जुट गई है। नगर निगम चुनाव समिति भाजपा के प्रभारी विजयपाल तोमर मंगलवार को सहारनपुर पहुंचकर प्रत्याशियों के साथ आगे की रूपरेखा तैयार करेंगे। टिकट न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं का विरोध भी विजयपाल तोमर को झेलना पड़ सकता है। विजयपाल तोमर मेयर पद के प्रत्याशी और पार्षद उम्मीदवार सहित पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकर कर चुनाव की रणनीति बनाएंगे। विजयपाल तोमर ने बताया कि नगर निगम चुनाव को लेकर अग्रवाल धर्मशाला में होने वाले पार्टी के कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी। कुछ कार्यकर्ता पार्टी के बारे में गलत अफवाह फैला रहे हैं। अनुशासनहीनता करने वाले कार्यकर्ताओं के बारे में हाईकमान को अवगत कराया जाएगा। महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा और जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप पहले की तरह अपना कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें