फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनिज से भरे 12 वाहन पकड़े, तीन के चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
बेहट में पकड़े गए अवैध खनिज से भरे वाहन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। मिर्जापुर और बेहट क्षेत्र में अवैध खनिज का परिवहन धड़ल्ले से हो रहा है। इसका खुलासा बृहस्पतिवार की रात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वारा चेकिंग करने पर हुआ। खनिज से भरे 12 वाहन बिना रॉयल्टी के पकड़े गए। इनमें तीन वाहनों के चालक भी गिरफ्तार कर लिए गए, जबकि अन्य वाहनों को उनके चालक छोड़कर भाग निकले। इस कार्रवाई के बाद से खनिज के परिवहन से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रणता ऐश्वर्या खनिज से लदे वाहनों की चेकिंग के लिए जब सड़कों पर उतरीं तो एक दो नहीं, बल्कि 12 वाहन (ट्रक) बिना रॉयल्टी के खनिज का परिवहन करते हुए पकड़े गए। इनमें से तीन वाहनों के चालकों को साथ में मौजूद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य अपने वाहनों को सड़क पर ही छोड़ कर भाग निकले। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खनन अधिकारी एनके दास व एआरटीओ आरपी मिश्रा को भी रात में ही मौके पर बुलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। तहसीलदार प्रकाश सिंह ने बताया कि सभी वाहनों को बेहट पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया है, जिन्हें सीज कर दिया गया। इसके बाद एक ट्रैक्टर-ट्राली भी पकड़ी गई, जिसमें खनिज भरा था। उसके चालक के पास भी खनिज के परिवहन से संबंधित को प्रपत्र नहीं मिला। यह ट्रैक्टर-ट्राली लोदीपुर की बताई गई है। यहां बता दें, कि मैन रोड के अलावा देहाती रास्तों से भी खनिज का अवैध परिवहन हो रहा है। अधिकारियों के अचानक चेकिंग करने पर ही अवैध परिवहन करने वाले वाहन पकड़े जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें