फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कोहरे के कारण से तीन महीने रद्द रहेंगी 12 ट्रेनें

Sat, 18 Nov 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ट्रेनों में सफर करने वाले लोगों के लिए खबर है। रेलवे ने कोहरे की आशंका के चलते तीन महीने के लिए सहारनपुर से होकर 12 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। जनसेवा, जलियांवाला बाग, बरौनी एक्सप्रेस रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। जिन यात्रियों ने तीन महीने पहले ट्रेनों में कंफर्म टिकट ली, उन्हें दूसरी ट्रेनों के विकल्प की तलाश है।
विज्ञापन

सहारनपुर का रेलवे स्टेशन ए श्रेणी का है। यहां से 153 ट्रेनों का आवागमन होता है। इनमें कई ट्रेनें ऐसी हैं, जो सप्ताह में एक या दो दिन ही चलती है। दो लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं। त्योहारों के चलते रेलवे ने त्योहार स्पेशल ट्रेनें भी चलाई गई हैं, ताकि लोगों को त्योहारों पर घर जाने में कोई परेशानी न हो। सर्दी दस्तक दे चुकी है। रेलवे ने कोहरे की आशंका के चलते एक दिसंबर से दो मार्च 2024 तक सहारनपुर से होकर जाने वाली 12 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
कौन सी ट्रेन कब से कब तक रहेगी रद्द
- 14617 बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस तीन दिसंबर से दो मार्च 2024 तक
- 14618 अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस एक दिसंबर से 29 फरवरी तक
- 14606 जम्मूतवी-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक
- 14605 योग नगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस चार दिसंबर से 26 फरवरी तक
- 14616 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस दो दिसंबर से 24 फरवरी तक
- 14615 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस दो दिसंबर से 24 फरवरी तक
- 14524 अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस दो दिसंबर से 27 फरवरी तक
- 14523 बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस चार दिसंबर से 29 फरवरी तक
- 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक
- 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस सात दिसंबर से 29 फरवरी तक
- 18103 टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस चार दिसंबर से 28 फरवरी तक
- 18104 अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस छह दिसंबर से एक मार्च तक
दिसंबर से फरवरी के बीच कोहरे की आशंका के चलते ट्रेनों को रद्द किया गया है। यह सभी ट्रेनें लंबी दूरी की हैं। कोहरे में ट्रेनों की रफ्तार कम हो जाती है, जिसकी वजह से ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं दौड़ पाती। ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को असुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मनदीप सिंह भाटिया, डीआरएम, अंबाला मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें