फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बेहट में चेयरमैन पद के 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे

Mon, 17 Apr 2023 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन बेहट नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 12 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इनमें भाजपा से संजीव कर्णवाल, बसपा प्रत्याशी शिफाउल मलिक, निर्दलीय प्रत्याशी शाह महमूद हसन, पूर्व निवर्तमान चेयरमैन अब्दुल रहमान उर्फ शालू, अवनीश अग्रवाल, आईरा अब्दुल, नजमाउल्लाह, मोहम्मद रईस, हिना, अहताशामूलहक, आसमां, इकराम गाड़ा शामिल रहे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशि के साथ पूर्व विधायक नरेश सैनी, ब्लॉक प्रमुख साढ़ौली कदीम विश्वास चौधरी, जिला पंचायत सदस्य हंसराज गौतम एवं दुबे सिंह कांबोज रहे। बसपा प्रत्याशी के साथ शायान मसूद व पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. माजिद आदि रहे। सदस्य पद के 60 नामांकन पत्र जमा कराए गए।
विज्ञापन


छुटमलपुर का पहला चेयरमैन बनने को 18 प्रत्याशी दौड़ में शामिल

छुटमलपुर। नगर पंचायत में अध्यक्ष पद हेतु 18 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन जमा कराए। पूर्व विधायक नरेश सैनी के साथ भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा ने अपना नामांकन जमा कराया। इसके अलावा बसपा के नाजिम, सपा की शमा परवीन, कांग्रेस के अब्दुल हसीब, निर्दलीय प्रत्याशी शाहनवाज, विपिन कुमार, नवाब अली, नीतू माहेश्वरी, फिरोज खान, डोली वर्मा, अंकित वर्मा, तफजील, विक्रांत सैनी, सुनील कुमार, दर्शना, सलीम, रिहाना खातून, रुबीना ने अपने नामांकन जमा कराए। सदस्य पद के 35 नामांकन पत्र जमा कराए गए।

नुकड़ में दो पूर्व चेयरमैन ने नामांकन पत्र जमा कराए

नकुड़। नगर पालिका नकुड़ अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी शिव कुमार गुप्ता ने क्षेत्रीय विधायक मुकेश चौधरी व जिला अध्यक्ष महेंद्र सैनी के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र जमा कराया। जबकि पूर्व चेयरमैन धनीराम सैनी, पूर्व चेयरमैन खालिद खान तथा विनय सैनी ने भी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपने नामांकन पत्र जमा किए। कांग्रेस से असद मसूद ने अपना नामांकन दाखिल किया। गंगोह नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए कविता रानी पत्नी राकेश आर्य ने विधायक कीरत सिंह के साथ पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


पूर्व विधायकों के साथ पहुंच कर पर्चे दाखिल किए

रामपुर मनिहारान। तहसील में रामपुर नगर निकाय में बसपा प्रत्याशी रेनू पत्नी कुलदीप बालियान ने पूर्व विधायक इमरान मसूद, रविंद्र कुमार मोल्हू के साथ अध्यक्ष पद पर अपना नामांकन जमा किया। भाजपा प्रत्याशी सुशीला पत्नी डा. किरणपाल ने भाजपा विधायक देवेंद्र निम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी नक्षत्र पंवार, संजय राठी के साथ अपना नामांकन जमा किया। आजाद समाज पार्टी से ललिता पत्नी रोहित राज, कांग्रेस पार्टी से संतलेश, समाजवादी पार्टी से सुदेशना ने अपने अपने नामांकन जमा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें