बेहट (सहारनपुर)। रविवार को गांव मीरगढ़ स्थित शेम गार्डेनिया इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। इस दौरान वार्षिक परीक्षा में अव्वल रहे छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वार्षिक परीक्षाफल कार्यक्रम का उद्घाटन एमडी विकास अग्रवाल एवं शेंफोर्ड स्कूल की प्रिंसिपल नीरजा सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने वेलकम सांग प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य नीरजा सिंह ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कारवान व्यक्ति ही जीवन में तरक्की कर सकता है। हम सभी को अपने बच्चो को मोबाइल से दूर रखना चाहिए। उनके द्वारा कक्षाओं में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्कूल के चेयरमैन अशोक अग्रवाल, शेमगार्डेनिया के प्रधानाचार्य एस राज, नीलिमा शर्मा, श्वेता राणा, नेहा धुड़िया, कीर्ति, मेघा छाबड़ा, सिमरन, राखी आदि टीचर्स सहित सीरत अरोड़ा, अयाना, रावी शर्मा, आराध्या गर्ग, अथर्व गर्ग, दिशा आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।