फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। ककरौली क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा में चार दिन पूर्व इमरान की पत्नी जुल्फाना (40) को सांस लेने में परेशानी हुई। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल में ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने जुल्फाना का रक्त परीक्षण कराया तो उसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने उसकी हालत में सुधार न देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। परिजनों ने दो दिन मेरठ के प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया, लेकिन सोमवार को महिला की हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली जाते समय रास्ते में ही जुल्फाना की मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में मंगलवार को महिला के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। वहीं स्वाइन फ्लू से हुई मौत की खबर से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया तथा ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में कैंप करने की मांग की है। मोरना के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अर्जुन सिंह ने बताया कि महिला की मौत की जानकारी मिली है। जिसकी सूचना जिला मुख्यालय पर दे दी गई है। वहां से टीम गांव में भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें