फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनी सेना ने पुतला फूंक कर जताया एससी, एसटी एक्ट का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना ने कलक्ट्रेट तिराहे पर एससी, एसटी एक्ट का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया और इसे काला कानून बताया।
विज्ञापन

सोमवार को करनी सेना के कार्यकर्ता एकत्रित होकर कलक्ट्रेट तिराहे पर पहुंचे और एससी, एसटी एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राजन सिंह राणा ने कहा कि हाल में ही भीम आर्मी की ओर से बयान आया था, जिसमें सवर्ण जाति के लोगों से पांच-पांच बीघा भूमि जबरदस्ती छीनकर दलित परिवारों को देने की बात कही गई थी। जिससे सवर्ण समुदाय के लोगों में रोष है। किसी भी व्यक्ति की भूमि पर कब्जा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि एससी, एसटी एक्ट पर भाजपा का रवैया न्यायोचित नहीं है। उन्होंने अपील की है कि भाजपा का पूरी तरह से बहिष्कार किया जाए और गांवों में भाजपा के किसी भी जनप्रतिनिधि को न घुसने दिया जाए। जिला युवा राजपूत सभा के जिलाध्यक्ष पंकज पुंडीर ने कहा कि भाजपा बिरादरीवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को अनदेख कर तानाशाही रवैया दिखाया है। जिसका नतीजा भाजपा को आगामी चुनाव में भुगताना पड़ेगा। उन्होंने 16 दिसंबर को गाजियाबाद के रामलीला मैदान में शेर सिंह राणा के नेतृत्व में होने वाली सभा में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने का आह्वान किया। पुतला फूंकने वालों में सचिन राणा, संग्राम राणा, सागर राणा, प्रिंस राणा, चीनू राणा, ज्वाला राणा, रवि पुंडीर, आदित्य राणा, मनेंद्र राणा, साहिल राणा शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें