जंगल में मिली लावारिस बाइक
बड़गांव। कस्बे के सर्विस रोड पर स्थित ईट भट्टे के पास जंगल से एक बाइक को ग्रामीणों ने शनिवार सुबह कालूराम पूर्व प्रधान के गन्ने के खेत में लावारिस हालत में पड़ी देखा। उसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच लावारिस बाइक को अपने कब्जे में लेकर थाने पर लाकर खड़ा कर दिया। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि बाइक की उसके इंजन और नंबर के आधार पर जांच कराई जा रही है। ब्यूरो