सहारनपुर। मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोमवार की रात जनमंच प्रेक्षागृह में बेबी शो और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन केएल अरोड़ा, तेज क्वात्रा और दीनानाथ शर्मा ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। दीप प्रज्ज्वलन पूर्व चेयरमैन हरीश मलिक और मेला चेयरमैन मुकेश गक्कड़ के द्वारा किया गया। बेबी शो में बड़ी संख्या में बच्चों ने प्रतिभाग किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता तीन आयु वर्गों में कराया गया। इनमें तीन वर्ष से छह वर्ष, सात वर्ष से नौ वर्ष और दस वर्ष से 13 वर्ष तक के अलग-अलग वर्ग बनाए गए थे। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। सफल संचालन प्रवेश धवन ने किया। इस मौके पर रमेश छाबड़ा, मंसूर बदर, जमा परवीन, कंवन धवन, यशपाल पुंडीर, प्रवीण छाबड़ा, अवनीत कौर, रेखा धीमान आदि मौजूद रहीं।