फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया दशलक्षण पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया दशलक्षण पर्व
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। दशलक्षण पर्व का नौवां दिन उत्तम अकिंचन धर्म के रूप में धूमधाम से मनाया गया। शनिवार सुबह जैन मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा श्री पारसनाथ भगवान की प्रतिमा का जलाभिषेक कर पूजन प्रक्षाल शांतिधारा की गयी। उसके बाद पारसनाथ पूजन, सोलह करण पूजन, दशलक्षण धर्म पर्व पूजन, उत्तम अकिंचन धर्म पूजन, रत्नत्रय पूजन मुख्य रूप से की गयी। बडे़ जैन मंदिर में श्री 1008 भक्तांबर महामंडल विधान का आयोजन किया गया। सभी पूजा पंडित अन्नत शास्त्री द्वारा कराई गई। उसके बाद फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान प्रतियोगिता के माध्यम से अहिंसा का संदेश, विदेशी भगाओ स्वदेशी अपनाओ, नित्य देव दर्शन करना बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी गयी। इस मौकेे पर जैन समाज के प्रधान मनोज जैन, महामंत्री संजय जैन, उपाध्यक्ष निपुण जैन, विनित जैन, अनुराग जैन, अभिषेक जैन, प्रमेन्द्र जैन, अंशुल जैन, पंकज जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें