राष्ट्रवादी सम्मान यात्रा को सफल बनाने का आह्वान
सहारनपुर। एससी एसटी एक्ट के विरोध में स्वर्ण समाज द्वारा निकाले जाने वाली राष्ट्रवादी सम्मान यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।
शुक्रवार को स्वर्ण समाज की बैठक में राजन सिंह राणा ने कहा कि 16 सितंबर को शेर सिंह राणा के नेतृत्व में मां शाकंभरी देवी भवन बेहट से यात्रा की शुरू की जाएगी, जो बेहट विधानसभा क्षेत्र से होते हुए सहारनपुर देहात, नकुड़, गंगोह, रामपुर मनिहारान, देवबंद होते हुए मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो जाएगी। उन्होंने यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर ठाकुर भीम सिंह, ठाकुर कुलबीर सिंह, महेश राणा, श्यामवीर प्रधान, शिवकुमार राणा उर्फ काका, नागेंद्र राणा, सन्नी राणा, रजनीश राणा, अरुण प्रताप सिंह, राजवीर राणा, अमित राणा, संदीप राणा, राजन सिंह राणा, कान्हा राणा, दिलवार राणा, गुड्डू राणा, मोहित राणा, प्रताप राणा, सचिन राणा, विलास राणा, सोनू राणा, अतुल राणा मौजूद रहे।