ऋण शिविर लगा किसानों को बांटे 52 लाख के कर्ज
नानौता। दिल्ली रोड स्थित सर्वयूपी ग्रामीण बैंक शाखा द्वारा आयोजित ऋण शिविर में वरिष्ठ प्रबंधक रूप राज किशोर एवं शाखा प्रबंधक एसएन सिंह द्वारा उपस्थित किसानों को बैंक की विभिन्न जमा, ऋण योजनाओं, अन्य उत्पादों की जानकारी दी। इस दौरान बैंक द्वारा 52 लाख रुपये के ऋण भी बांटे गए। वितरण की पास बुक संबंधित आवेदकों को क्षेत्रिय प्रबंधक डीपी बनवाल द्वारा प्रदान की गई। मुख्य अतिथी डीसीडीएफ चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर ने कहा कि बैंक ग्रामीण क्षेत्र में किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। मोहर सिंह पुंडीर, विजेन्द्र पुंडीर आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो