पॉलिथीन का प्रयोग ना करने की अपील
गंगोह। पूरनमल रामलाल डिग्री कालेज में कार्यशाला आयोजित कर लोगों को पॉलिथीन के प्रयोग से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। शुभारंभ करने के उपरांत प्राचार्य डा. पवन बंसल ने कहा कि पॉलिथीन वातावरण के लिए बेहद हानिकारक है। उन्होंने इसका प्रयोग ना करने की अपील की। वनस्पति विज्ञान के डा. अमित धीमान ने कहा कि पॉलिथीन एवं प्लास्टिक पर ताप, जल एवं किसी अम्ल का कोई प्रभाव नहीं पड़ता और न ही इसे नष्ट किया जा सकता है। इनके कारण कैंसर, दमा एवं गुर्दों की बीमारियां पैदा होती हैं। प्लास्टिक की बोतल में रखा पानी भी शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। कार्यशाला में डा. रामकुमार शर्मा, नितिन कुमार, समरीन, जहान, राहुल सैनी आदि ने भी विचार रखे। ब्यूरो